Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बेंगलुरूः असम के रहने वाले 4 मजदूरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मृतकों की पहचान जयंत सिंधे (25), नरेंद्रनाथ (24), डॉक्टर टाइड (25) और धनंजय टाइड (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों मजदूर रात के समय शेड के दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह बंद कर खाना बना रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि सुबह के समय दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

31 Jan 2026

बेंगलुरूः असम के रहने वाले 4 मजदूरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बेंगलुरु। बेंगलुरु ग्रामीण जिले के होसकोटे तालुक के मुत्संद्रा गांव में चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कोकाकोला कंपनी के वेयरहाउस में काम करने वाले असम निवासी चार श्रमिक शेड में मृत अवस्था में पाए गए।

मृतकों की पहचान जयंत सिंधे (25), नरेंद्रनाथ (24), डॉक्टर टाइड (25) और धनंजय टाइड (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों मजदूर रात के समय शेड के दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह बंद कर खाना बना रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि सुबह के समय दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

सुबह काफी देर तक बाहर नहीं आने पर सहकर्मियों ने उन्हें आवाज़ दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद जब शेड के अंदर जाकर देखा गया तो चारों मजदूर मृत पाए गए। तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सुलीबेले पुलिस थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बेंगलुरूः असम के रहने वाले 4 मजदूरों की संदिग्ध परिस्थितियों
मृतकों की पहचान जयंत सिंधे (25), नरेंद्रनाथ (24), डॉक्टर टाइड (25) और धनंजय टाइड (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों मजदूर रात के समय शेड के दरवाजे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News